त्रिवेणीगंज में प्रधानमंत्री मातृ जांच शिविर आयोजित, 311 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृव जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृ जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 311 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया. लाभार्थियों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज (सुपौल). अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी और लहरनिया बाजीतपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृ जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने की. आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शिविर में पहुंचीं, जहां उनका पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

311 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

PM Matru Vandana Camp: प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एस. अदीब अहमद ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में 228, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी में 76 तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहरनिया बाजीतपुर में 7 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया. सभी महिलाओं की निर्धारित स्वास्थ्य जांच कराई गई.

कई जरूरी जांच की गई

शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, एल्बुमिन, प्रोटीन, एचआईवी सहित अन्य आवश्यक जांच की गई. जांच के बाद महिला चिकित्सकों ने सुरक्षित गर्भावस्था और प्रसव को लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया.

मुफ्त दवा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि शिविर में सभी लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई, ताकि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें. सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं. शिविर स्थल पर शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था की गई.

कई स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

PM Matru Vandana Camp: शिविर में डॉ. बी.एन. पासवान, डॉ. सिधरा फातमा, डॉ. पूनम कुमारी, इश्तियाक अहमद सहित एएनएम, जीएनएम, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन