शराब तस्कर बीरबल मेहता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रतनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 09/26 के तहत शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

रतनपुर रतनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 09/26 के तहत शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त करजाईन निवासी बीरबल मेहता बताया जा रहा है. पुलिस ने रविवार की सुबह करीब छह बजे उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीरबल मेहता शराब तस्करी के एक बड़े मामले में शामिल था. घटना के बाद से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को रतनपुर थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से 495 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी. उक्त अभियुक्त के ऊपर शराब तस्करी से संबंधित रतनपुर, कारजाईन व राघोपुर थाने में कई मामला दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन