70 करोड़ महिलाओं के साथ विपक्ष ने किया विश्वासधात : लाजवंती

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 27 Apr 2026 7:35 PM

विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता की

विज्ञापन

सुपौल. भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात किया. कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था, लेकिन विपक्ष की साजिश के चलते वह दिन इतिहास का एक काला दिन बन गया. कहा कि संसद में जो हुआ वह सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं थी. बल्कि भारत की 70 करोड़ माता, बहनों और बेटियों के सपनों पर सीधा प्रहार था. यह वह क्षण था. जब देश ने साफ देखा कि कौन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ खड़ा है. कौन उनके रास्ते में बाधा बनकर खड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रियंका बाडड़ा ने भी बिल का गिरना संविधान की जीत बताया. जबकि नारी शक्ति का यह घोर अपमान हुआ. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने के लिए प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से विनम्र आग्रह किया था लेकिन विपक्ष के सांसदों ने नारी शक्ति को नये अवसर से वंचित कर दिया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, सीमा कुशवाहा, स्मृति कुमारी, रूबी जायसवाल, विमलेंदू ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन