बिहार में नहीं है रोजगार उपलब्ध, लोग कर रहे पलायन : पप्पू यादव

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा सुपौल जिला पर दबदबा रहा है
सरायगढ़. बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल में है. जिस राज्य में एनडीए की सरकार है. वहां पर काम करने वाले बिहारियों को पीटा जा रहा है. उक्त बातें पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार की रात प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव के आवास पर सरायगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 वर्षों की शासन काल में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया. जबकि बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की लंबे समय से मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि है हाईडैम का सवाल वर्षों से लंबित है. नदी जोड़ने और नदी से गाद निकालने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है. कैनाल का पक्की कारण कार्य नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार के तीन चीनी मिल मधुबनी, सहरसा और दरभंगा में बंद है. एक पेपर मिल दरभंगा का कई सालों से बंद है. वहीं सहरसा, दरभंगा में दाल और चीनी मिल बंद है. लोगों को रोजगार नहीं मिलने के कारण प्रतिदिन बिहार के लोग पलायन करते हैं. बिहार में बेरोजगारी और पलायन को रोकने के लिए बिहार को विशेष पैकेज की जरूरत है. जो नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मखाना की खेती पूर्णिया मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा में बड़े पैमाने पर होती है. लेकिन मार्केटिंग के अभाव के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है. विश्व में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन डेनमार्क के बाद भारत में होता है. लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि एम्स के लिए सहरसा में जमीन उपलब्ध है. लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लोगों को 400 रुपये दिया जा रहा है. जिसे बढ़ाकर 1500 सौ रुपये कम से कम करनी चाहिए. जो सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है. बिहार के विकास को लेकर सरकार को मतलब नहीं है. सिर्फ चुनाव के समय ही बिहार के लोगों की याद आता है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व तय करेगा कि कांग्रेस पार्टी को बिहार में अधिक से अधिक सीट मिले और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा सुपौल जिला पर दबदबा रहा है. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, जितेंद्र यादव, आमोद यादव, रमेश मुखिया, नवीन अरगरिया, छोटू कुमार, संतोष कुमार सहित मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




