ePaper

पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर चाकू से किया वार, जख्मी अवस्था में रेफर

Updated at : 02 Jul 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 में मंगलवार को पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति को चाकू गोदकर हत्या करने की कोशिश की गयी

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 में मंगलवार को पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति को चाकू गोदकर हत्या करने की कोशिश की गयी. घटना के संबंध में घायल युवक के भाई रमेश चौधरी ने बताया उनका भाई अशोक चौधरी अपने दरवाजे पर मवेशी को चारा दे रहा था. तभी पड़ोस के ही गजेंद्र चौधरी उसके घर पर आकर कुछ कहे सुने बिना चाकू से कई बार हमला कर दिया. जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों के बीच हुई नोंक-झोंक और शोरगुल होने के बाद भीड़ जुट गयी और परिजनों को आते देख हमलावर वहां से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि हमलावर गजेन्द्र चौधरी और घायल अशोक चौधरी के बीच पुरानी रंजिश थी. पांच साल पहले दोनों में आपसी विवाद हुआ था. इसलिए वे बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन