ePaper

सड़क दुर्घटना में मां-बेटी व बेटा जख्मी, मां की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 01 Aug 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के बघला-बेलही सड़क मार्ग के मालहनमा चौक के समीप गुरुवार को दो बाइक सवार के आमने सामने की टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त होकर एक बाइक पर सवार मां, बेटी व बेटा जख्मी हो गए. जिसे लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से जख्मी एक महिला को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. लेकिन बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि थाना क्षेत्र के कड़हरवा वार्ड नंबर 07 निवासी सीताराम मंडल की 49 वर्षीय पत्नी विमला देवी अपनी बेटी रानी कुमारी को कंप्यूटर क्लास के लिए पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बाइक से सुपौल जा रही थी. इसी दौरान यह घटना घटी. मृतका 49 वर्षीय विमला देवी के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन