ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, भांजा घायल, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

Updated at : 04 Oct 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

रातरानी अपने भांजे के साथ पुत्र का इलाज कराने जा रही थी फारबिसगंज

विज्ञापन

– रातरानी अपने भांजे के साथ पुत्र का इलाज कराने जा रही थी फारबिसगंज प्रतापगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 को जोड़ने वाली वायपास पर गंगसायर रेलवे ढाला के समीप शुक्रवार को इलाज कराने जा रही बाइक से मां और 02 वर्षीय बेटे की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी, जबकि चालक भांजा अजित कुमार को इलाज के लिए सीएचसी प्रतापगंज भेजा गया. जिसकी पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 10 निवासी दिलीप दास के 28 वर्षीय पत्नी रातरानी व दो वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ लड्डू के रूप में की गयी. घटना सुबह साढ़े सात बजे की है. जब एक बाइक पर सवार एक युवक, एक महिला व एक छोटा बच्चा प्रतापगंज बाजार से एनएच 27 की ओर जा रहा थे. जाने के क्रम में भावनीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 15 स्थित रेलवे ढाला से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तेजगति से बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गये. उपस्थित लोगों द्वारा हल्ला करने पर ट्रक चालक ब्रेक लगता तब तक मां और बेटे ट्रक के नीचे आ गये थे. लोगों ने ट्रक के नीचे देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी, महिला जिंदा थी. उपस्थित लोगों ने 112 पर डायल कर घटना की सूचना दी. आधे घंटे के बाद 112 की गाड़ी पहुंचने से पहले ही महिला की भी मौत घटनास्थल पर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बाइक का चक्का गोबर पर जाने के कारण फिसल गया और बाइक पर बैठे महिला व बच्चे ट्रक के नीचे आ गये, जिसके कारण दोनों की मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद सड़क को एक घंटे तक जाम रखा. उपस्थित लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बसे लोगों द्वारा सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर सड़क पर ही गोबर रख दिया जाता है. गोबर के कारण आये दिन छोटी मोटी घटना होती रहती है. गोबर के कारण ही बाइक का चक्का फिसला और ट्रक के नीचे आ गये. लोगो ने बताया कि सड़क किनारे बसे लोगो को बार बार समझाने के बावजूद भी सड़क को अतिक्रमण कर गोबर को सड़क किनारे ही रखते हैं. 112 की गाड़ी पहुंची विलंब से आक्रोशित लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 112 पर डायल कर घटना की जानकारी दी गयी. 112 की गाड़ी जल्द पहुंच जाती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी. घायल महिला आधे घंटे तक तड़पती रही. लेकिन 112 की गाड़ी को सूचना देने के बावजूद सही समय पर नहीं पहुंची. घटना स्थल पर 112 गाड़ी पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गये. बताया जाता है कि इससे पूर्व 13 अगस्त 2024 को एनएच 27 पर बेलही पुल के समीप पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव के चचेरे भाई व उसके दोस्त को ट्रक ने रौंद दिया था. उस वक्त भी 112 की गाड़ी तड़पते हुए दोनों युवकों को छोड़ कर भाग खड़ी हुई थी. मृतका को पांच बेटी है, एक बेटा भी था पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि मृतक रातरानी को 05 बेटी पर एक बेटा हुआ था. बेटा कुछ दिनों से बीमार होने के कारण उसे बाइक से इलाज के लिए फारबिसगंज लेकर जा रही थी. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही चालक और उपचालक को गिफ्तार कर थाना लाया गया है. जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन