हिन्दू नववर्ष के मौके पर निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
हिन्दू नववर्ष के मौके पर निकाली गयी प्रभात फेरी

प्रभातफेरी के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा

विज्ञापन

राघोपुर. चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन व हिन्दू नववर्ष के मौके पर रविवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत स्थित गुलाबदास ठाकुरबाड़ी समीप सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण से प्रभातफेरी निकाली गई. जिसमें दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. प्रभातफेरी मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर के विभिन्न गली मोहल्ले व सड़कों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समापन किया गया. इस दौरान लोगों से अपील किया गया कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर अपने घर व दुकान के ऊपर एक भगवा ध्वज लगाएं, साथ ही संध्या के समय घरों व दुकानों में पांच दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाएं. पूरी प्रभातफेरी के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा. वहीं इस प्रभातफेरी को लेकर लोगों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला, साथ ही लोगों ने भी इस प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन