Supaul News : 81 हजार से अधिक पेंशनधारियों पर संकट : एक मई से लगेगा जीवन प्रमाणीकरण शिविर, नहीं कराया तो रुकेगी पेंशन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Supaul News : 81 हजार से अधिक पेंशनधारियों पर संकट : एक मई से लगेगा जीवन प्रमाणीकरण शिविर, नहीं कराया तो रुकेगी पेंशन

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए अहम सूचना जारी की गयी है.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट Supaul News : जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए अहम सूचना जारी की गयी है. जिला प्रशासन के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं निःशक्तजन पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जिले में कुल 3,06,151 लाभुक हैं. इनमें से 2,24,312 लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है, जबकि अभी भी 81,829 लाभुक ऐसे हैं जिन्होंने यह अनिवार्य प्रक्रिया पूरी नहीं की है. जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे 01 मई 2026 से शुरू होने वाले पंचायत स्तर के जीवन-प्रमाणीकरण शिविरों में पहुंचकर अपना प्रमाणीकरण अवश्य कराएं. यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों द्वारा जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया जाएगा, उनकी पेंशन राशि का भुगतान रोक दिया जाएगा. जीवन प्रमाणीकरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए लाभुक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0673-6473-224005 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन