ePaper

मधुबनी में पीएम के आगमन को लेकर बैठक

Updated at : 18 Apr 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मधुबनी में पीएम के आगमन को लेकर बैठक

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतपुर पवन कुमार मेहता ने की

विज्ञापन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड नंबर 07 स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा के निज आवास पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मंत्री सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी सरोज झा द्वारा आगामी 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के मधुबनी आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतपुर पवन कुमार मेहता ने की. इस दौरान श्री झा ने कहा कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी का मधुबनी जिले के बिदेश्वर स्थान में आगमन हो रहा है. जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आमंत्रण देना है. बैठक में जिला प्रवक्ता सुशील मेहता, जिला मंत्री आशीष कुमार देव, मंडल प्रभारी कुंदन भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रताप कुमार मेहता, पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश मेहता, बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार पौद्दार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन