कुनौली सीमा चौकी पर सुरक्षा एजेंसियों व ग्रामीणों की अहम बैठक

भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा व आपसी सहयोग को मजबूत करने को लेकर बनी सहमति
-भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा व आपसी सहयोग को मजबूत करने को लेकर बनी सहमति कुनौली. भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से कुनौली सीमा चौकी पर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने की, जिसमें नेपाल एपीएफ के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई और आपसी तालमेल को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने पर सहमति बनी. खुफिया एवं सामान्य सूचनाओं के आदान-प्रदान को तेज और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया. सीमा पार आवागमन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक कदमों पर विचार किया गया. नेपाल एपीएफ, स्थानीय ग्रामीणों एवं सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास और समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. भविष्य में नियमित अंतराल पर ऐसी समन्वय बैठकों के आयोजन पर सहमति व्यक्त की गई. बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई. सभी पक्षों ने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया, जिससे सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिल सके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










