एसएसबी व नेपाल के एपीएफ अधिकारियों के बीच हुई समन्वय बैठक, मानव तस्करी रोकथाम समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शनिवार को एसएसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों की समन्वय बैठक कमांडेंट गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

वीरपुर. भीमनगर स्थित एसएसबी कंपनी कार्यालय में शनिवार को एसएसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों की समन्वय बैठक कमांडेंट गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शराब तस्करी, मानव तस्करी, तीसरे देश के लोगों का आवागमन, सीमा पर अतिक्रमण, मुद्रा की अवैध तस्करी समेत कई मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी तथा एपीएफ नेपाल, भारत-नेपाल सीमा पर रक्षा की पहली पंक्ति है. बताया कि मित्रवत देश एवं खुली सीमा होने के कारण सीमा पर दोनों संस्थाओं द्वारा की जाने वाली ड्यूटी भी एक कठिन कार्य है. जिसे एसएसबी एवं एपीएफ नेपाल द्वारा आपसी सामंजस्य एवं पूरी निष्ठा के साथ किया जाता है. शनिवार को एसएसबी 45वीं बटालियन ने भीमनगर के चेक पोस्ट में समन्वय बैठक आयोजित की. बैठक की शुरुआत दोनों देशों के राष्ट्रगान से की गयी. इसके बाद महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा प्रारंभ की गयी. दोनों पड़ोसी देशों की खुली हुई सीमा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बरतने पर दोनों पक्षों ने सहमति जतायी. साथ ही असामाजिक व शरारती तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावशाली नियंत्रण बनाए रखने की योजना भी बनायी गयी. इसके अतिरिक्त दोनों बलों के अधिकारियों ने सीमा पर महिला वाहकों द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु महिला बलों की संयुक्त तैनाती पर भी सहमति जतायी. बैठक में नेपाल एपीएफ की ओर से चौथी बटालियन के एसपी सम्यानंद बजराचार्य, एएसपी संतोष अधिकारी, एपीएफ छठी बटालियन के एएसपी मोहन बिष्ट व छठी बटालियन के इंस्पेक्टर सरोज कटवाल निरीक्षक के साथ-साथ एसएसबी 45वीं बटालियन की ओर से उप कमांडेंट सुदेश कुमार व असिस्टेंट कमांडेंट आयुष शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन