संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष फरार
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 28 Apr 2026 6:36 PM
जांच में जुटी पुलिस
वीरपुर. थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 31 वर्षीया बुच्ची देवी के रूप में हुई है. मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बुच्ची देवी के पति सुजीत कुमार खड़का का अपने ही भाई की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसे लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी. परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलायी गयी. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है. अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. मृतका के पैतृक गांव छातापुर प्रखंड के लालगंज पंचायत से बड़ी संख्या में लोग हृदयनगर पहुंचे हैं. प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










