व्यापार संघ कार्यालय में मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 30 Jan 2026 6:08 PM

विज्ञापन

महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन

सुपौल. स्थानीय व्यापार संघ कार्यालय में शुक्रवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें राष्ट्रपिता और बापू के नाम से जाना जाता है. उन्होंने सत्य, अहिंसा और आत्मबल के मार्ग पर चलकर देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई. दांडी मार्च, असहयोग आंदोलन जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जन्मदिन 02 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है, जो उनके विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है. कार्यक्रम में व्यापार संघ के सचिव युगल किशोर भग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ सुशील चौधरी, मातादीन अग्रवाल, योगेंद्र प्रसाद साह, रमेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार चौहारी, संजय कुमार, बलराम कुमार, अजय कुमार मिश्रा, विनोद कुमार जैन एवं रंजन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन