स्टेट बोरिंग निर्माण कार्य को लेकर जमीन हो रही चिह्नित

जेई ने बताया कि स्टेट बोरिंग के लिए दो कमरे का भवन निर्माण कार्य कराया जाएगा
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में लघु सिंचाई योजना के तहत स्टेट बोरिंग का निर्माण कार्य करने को लेकर जमीन को चिह्नित किया जा रहा है. सीआई दशरथ मरैया और लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता पिंटू कुमार ने बताया कि सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के छिटही हनुमान नगर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत और झिल्लाडुमरी पंचायत में दो-दो जगहों पर स्टेट बोरिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन को चिह्नित किया गया है. जेई ने बताया कि स्टेट बोरिंग के लिए दो कमरे का भवन निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिसमें एक कमरा में स्टेट बोरिंग के लिए मशीन लगाया जाएगा. जबकि दूसरा कमरा गार्ड के लिए बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि जमीन चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है. इसका रिपोर्ट डीएम को समर्पित कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










