शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
सोमवार को अष्टयाम समापन के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा
वीरपुर. नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 गुदरी हाट में शिवलिंग स्थापना को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. जहां 201 महिला व कुंवारी कन्याएं इस कलश यात्रा में शामिल हुई. स्थानीय मनोज कुमार व अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शिवलिंग स्थापना को लेकर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. शनिवार को नर्मदेश्वर महादेव का अधिवास एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम है. रविवार को नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना एवं अष्टयाम का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं अंतिम दिन सोमवार को अष्टयाम समापन के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. मौके पर अजय सिंह, अभय सिंह, श्रवण पौद्दार, चंचल सिंह, पंकज चौधरी, पवन साह, अमित शाह, सुजल साह, सुमित पौद्दार सहित सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए