नारायणपुर रेलवे हॉल्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :29 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर रेलवे हॉल्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

रेल मंत्रालय के नामित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

विज्ञापन

– रेल मंत्रालय के नामित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा सरायगढ़. सहरसा- फारबिसगंज रेलखंड के बीच नारायणपुर रेलवे हॉल्ट परिसर में बुधवार को जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में यात्रियों के सुविधा की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां नारायणपुर रेलवे हॉल्ट परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुषों ने धरना कार्यक्रम में शामिल हुए. धरना समापन के उपरांत बीडीओ अच्युतानंद और बंदोबस्त प्राधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेल मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत सहरसा से फारबिसगंज रेलखंड में नारायणपुर रेलवे हॉल्ट पर सभी ट्रेनों का ठहराव, स्टेशन पर यात्रियों की मूलभूत सुविधा बढाने, ललित ग्राम स्टेशन से रात्रि 9 बजे से पटना के लिए ट्रेन परिचालन प्रारंभ करवाने, फारबिसगंज से सहरसा सुबह 5 बजे ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करवाने, नारायणपुर रेलवे हॉल्ट व सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षित काउंटर, यात्री शेड निर्माण, पेयजल, सुलभ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए. सरायगढ़ रेलवे स्टेशन के मालगोदाम बनवाया जाए. सीतामढ़ी से जयनगर, लदनियां, लौकहा, कमालपुर, भीमनगर, फुलकाहा, बथनाहा, जोगबनी रेलवे स्टेशन तक रेल निर्माण की मांग वर्षो से लंबित है. इसके बन जाने से कोसी, मिथिलांचल व सीमांचल के लोगों को यात्रा करने में सहुलियत होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए रेल मंत्रालय भारत सरकार, पीएमओ कार्यालय नई दिल्ली, सहित अन्य विभागों को इसकी लिखित जानकारी दी गई है. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे, रेलवे विभाग सहरसा के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रतापगंज रेल थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, राजेश्वरी मंडल, शिल्पी कुमारी सहित बड़ी संख्या में चाक चौबंद व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी व महिला व पुरुष सशस्त्र बलों ने पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन