जन कल्यणाकारी योजना के शत प्रतिशत क्रियान्वयन का दिया निर्देश

लहटन चौधरी सभागार में प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री कार्यक्रम व जिला संचालन समिति की समीक्षा बैठक
लहटन चौधरी सभागार में प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री कार्यक्रम व जिला संचालन समिति की समीक्षा बैठक सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) एवं जिला संचालन समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने की. बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी कौशल कुमार व अन्य अधिकारियों द्वारा अतिथियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मंत्री सहनी ने जिला स्तरीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे. सभी संबंधित विभागों को पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही, जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों को दूर करने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण, पंचायत स्तरीय विकास योजना, डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, मुख्यमंत्री समग्र शहर विकास योजना से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस अवसर पर सांसद दिलेश्वर कामैत, पिपरा विधायक रामविलास कामत, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, जिला परिषद अध्यक्ष कमला देवी, डीडीसी सुधीर कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव, लखन ठाकुर, कुणाल ठाकुर, प्रदीप सिंह मुन्ना, ओम प्रकाश यादव, खुर्शीद आलम, राम कुमार राय, धर्मपाल, प्रमोद मंडल, जयंत मिश्रा, ललिता देवी, तब्सुम बानो, हरेकांत झा, सिकंदर सरदार, नूर आलम, केशव कुमार, विनिता देवी, नलिन जायसवाल, दिनेश राम, चक्रधर सिंह कुशवाहा, गौतम कुमार, प्रभाष मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. पंचायत स्तर पर बने शवदाह गृह : सासंद सांसद दिलेश्वर कामैत ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में पंचायत स्तर पर शवदाह गृह का निर्माण कराने की मांग की. कहा कि सरकारी जमीन को चिन्हित कर उक्त स्थल पर शवदाह गृह का निर्माण कराया जाये. जिससे गरीबों को भटकना नहीं पड़े. उन्होंने खाद कालाबाजारी का भी मुद्दा उठाया. कहा कि खाद कालाबाजारी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सांसद श्री कामैत ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की. नगर पंचायत पिपरा में स्ट्रीट लाइट लगाने की रखी मांग : विधायक पिपरा विधायक रामविलास कामत ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में पिपरा नगर पंचायत के सभी मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की. उन्होंने नगर पंचायत में जमीन चिन्हित कर टेम्पो स्टैंड एवं पार्क बनाने की मांग की. कहा कि जब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो जाता है तब तक जिला परिषद के जमीन को ही टेम्पो स्टैंड के रूप में उपयोग करने की स्वीकृति दी जाये. थानाध्यक्ष को हटाने की उठी मांग जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में बुधवार को सदस्यों द्वारा त्रिवेणीगंज के थानाध्यक्ष के कार्यशैली का भारी विरोध करते थानााध्यक्ष को तत्काल त्रिवेणीगंज से हटाने की मांग की. सदस्यों ने थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते कहा कि बेवजह लोगों को परेशान किया जाता है. इसके अलावा नगर परिषद सुपौल में जल निकासी के लिए नाला का तो निर्माण कर दिया गया. लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी. जिस कारण बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




