ePaper

जमीन विवाद में घर में आग लगाने का आरोप

Updated at : 29 Mar 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में घर में आग लगाने का आरोप

एक सप्ताह पूर्व उस जमीन पर विवाद हुआ था

विज्ञापन

करजाईन. थाना क्षेत्र के बौराहा वार्ड नंबर 07 निवासी मो सईद ने जमीन विवाद में घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाने में आवेदन देकर पीड़ित ने बताया कि बौराहा मोजा में 76 नंबर खेसरा में 4 डिसमिल जमीन उसके पिता मो याकूब के नाम से है. इस जमीन में घर बनाकर वह रह रहे हैं. एक सप्ताह पूर्व उस जमीन पर विवाद हुआ था. इसको लेकर गुरुवार की देर रात में बौराहा निवासी तीन लोगों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया. जिस समय आग लगाया गया, उस समय उस घर में बच्चा सोया हुआ था. आग की लपटें देखकर जब वह वहां पहुंचा तो तीनों भाग रहे थे. शोर होने पर आसपास के लोग तथा सूचना के बाद पहुंची दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में पेटी में रखा 25 हजार रुपये, अनाज, फर्नीचर, कपड़े सहित 50 हजार का सामान जल गया. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि उनलोगों पर आग लगाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है. करजाईन थाना पुलिस मौके का मुआयना कर जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन