महर्षि मेही दास जयंती पर भव्य प्रभात फेरी: गूंजे ‘सनातन धर्म की जय’ के लगे नारे

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 30 Apr 2026 6:31 PM

विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रभात फेरी के उपरांत पूरे दिन सत्संग का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन

वीरपुर. महर्षि मेही दास जी की जयंती के अवसर पर भीमनगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई. इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु बाइक, चारपहिया वाहन और सिटी रिक्शा के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया. प्रभात फेरी के दौरान अनुयायियों ने लाल और पीले पताकों के साथ “संत मेही दास अमर रहें” और “सनातन धर्म की जय” जैसे जोशीले नारे लगाए. श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. यह प्रभात फेरी भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 से शुरू होकर सहरसा चौक, नया बाजार, हटिया चौक होते हुए थाना और कस्टम कार्यालय के रास्ते पुरानी बाजार तक पहुंची. इसके बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई. आयोजकों ने बताया कि प्रभात फेरी के उपरांत पूरे दिन सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. इसके पश्चात भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन