ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच्ची की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Published at :31 Jan 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच्ची की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त बच्ची अपनी दादी के साथ थी और दरवाजे पर खेल रही थी

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र के चकला गांव में गुरुवार के अपराह्न दरवाजे पर खेल रही बच्ची की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई. मृत बच्ची डहरिया के चकला वार्ड संख्या तीन निवासी अमित कुमार झा की दो वर्षीय पुत्री पीहु कुमारी बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त बच्ची अपनी दादी के साथ थी और दरवाजे पर खेल रही थी. इसी क्रम में मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर ने बैक करने के दौरान बच्ची को कुचल दिया. नाजुक स्थिति में उसे लेकर सीएचसी छातापुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. इधर सूचना के बाद पहुंची डायल 112 एवं थाना पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया. मासूम बच्ची की असामयिक मौत के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है. बच्ची के पिता अमित झा सहित परिजनों की मानें तो ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. मिट्टी भराई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने पीछे करते समय बच्ची को कुचल दिया. बताया कि चालक कान में ईयर फोन लगाये हुआ था और इंजन पर गाना भी बज रहा था. जिसके कारण पीछे करते समय लोगों के चिल्लाने के बावजूद चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोकी. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला. बताया कि थाना को आवेदन देकर ट्रैक्टर चालक सहित दोषी लोगों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की मांग की गई है. मृतक बच्ची के पिता के अलावे दादी नीलम देवी, मां आरती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन