पचरासी मेला को लेकर हुई बैठक, चार दिवसीय राजकीय मेला 14 अप्रैल से

पचरासी मेला को लेकर हुई बैठक, चार दिवसीय राजकीय मेला 14 अप्रैल से
चौसा. लोक देवता बाबा विशुराउत की समाधि स्थल पचरासी स्थान में बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष ने की. बैठक में सर्वोच्च कमेटी और चरवाहा कल्याण संघ तथा भागलपुर मधेपुरा जिले के भी कई प्रखंडों के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी शामिल हुए. बताया कि लोक देवता बाबा विशुराउत की समाधि स्थल पचरासी स्थान में प्रत्येक साल 14 अप्रैल से चार दिवसीय राजकीय मेला का आयोजन होगा. इस साल भी सरकारी स्तर पर चार दिवसीय मेला की आयोजन होने की तैयारी शुरू हो चुकी है. बैठक के दौरान मंदिर के साफ -सफाई एवं रंग रोगन करने मेला के मुख्य मार्ग के एसएच 58 और चिरौरी लौआलगान खोपड़ियां की दिशा से बाबा की मंदिर तक जाने वाले सभी रास्ते से अतिक्रमण को खाली करने और मेला के दौरान लौआलगान के मुख्य बाजार में लगने वाले फुटकर दुकानदारों को लालजी साह हाई स्कूल व काली स्थान प्रांगण में मेला तक दुकान लगाने का निर्देश दिया. एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन को तथा रूट चार्ट बताने के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती और सर्वोच्च कमेटी तथा चरवाहक कल्याण संघ के द्वारा मिला के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 से अधिक स्वयंसेवक लगाया जाएगा. मेले में खेल तमाशा ,मौत का कुआं जादूगर सहित पूरी तरह के मनोरंजन वाले स्टॉल के लिए विचार-विमर्श किया गया. मौके पर बीडीओ सरीन आजाद, थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, थानाध्यक्ष रजकिशोर कुमार, चरवाहा कल्याण संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, सचिव कैलाश यादव, उपेंद्र यादव,मिथिलेश यादव, प्रमोद मार्शल, मनोज पासवान, शंभू सिंह, सुमन कुमार यादव वीरेंद्र वीरू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




