ePaper

खेतों की मिट्टी जांच कर जैविक खाद का प्रयोग करें किसान: कृषि वैज्ञानिक

Updated at : 28 May 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
खेतों की मिट्टी जांच कर जैविक खाद का प्रयोग करें किसान: कृषि वैज्ञानिक

खरीफ महाअभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

– खरीफ महाअभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सरायगढ़. ई किसान भवन सरायगढ़ में बुधवार को खरीफ महाअभियान 2025 को लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से दर्जनों किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ अच्युतानंद, बीएओ चंन्द्र प्रकाश मिश्र, कृषि वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद, आत्मा अध्यक्ष ज्ञानदेव मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, बीईओ रीता कुमारी, बीसीओ शिव शंकर पंडित, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रभू कुमार मेहता सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड स्तरीय कर्मशाला को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद ने कहा कि खेतों का मिट्टी जांच जरूरी है. हमलोग खेतों में अंधाधुंध रसायनिक खाद का प्रयोग कर रहे हैं. यह खेतों के लिए सही नहीं है. अत्यधिक रसायनिक खाद का प्रयोग करने से खेतों में जीवांश पदार्थ कम हो जाता है. जिससे उर्वरा शक्ति कम हो जाती है. अगर खेतों में जिवांश पदार्थ कम होगा तो मिट्टी जहरीली, बंजर और खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाएगी. इसलिए जैविक खेती करना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि सुपौल जिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इस बार जिला से हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध कराया गया है. वहीं कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्र ने खरीफ फसल में फसल उत्पादन, आधुनिक तकनीकी,बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर विस्तृत रूप में चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि यंत्र में सतत विकास और उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती आवश्यक है. किसानों को परंपरागत खेती के साथ साथ उन्नत बीज, मृदा परीक्षण और जल प्रबंधन जैसे आधुनिक उपायों को अपनाकर खेती करने की जरूरत है. कहा कि किसान चौपाल कार्यक्रम प्रत्येक पंचायतों में किया जाएगा. बीडीओ अच्युतानंद ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचे. इसके लिए कृषि विभाग द्वारा समय समय पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है. कहा कि तकनीकी सहयोग का लाभ तभी मिलेगा जब किसान जागरूक होंगे. कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध है. खरीफ महाअभियान में कृषि समन्वयक बीरेंद्र कुमार, विवेकानंद, अनुज कुमार, एटीएम भागवत यादव, कार्यपालक सहायक दिलीप कुमार, लेखापाल लवली कुमारी, किसान सलाहकार अरविंद कुमार, श्याम कुमार भारती, देवेन्द्र कुमार भारती, चन्दन कुमार सिंह, राजेश कुमार, रत्नेश कुमार, ममता कुमारी, शिवराम यादव, उमेश मंडल, किशोर ठाकुर, गगन पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन