निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की बढ़ायी गयी अवधि

70 मोतियाबिंद मरीजों का किया गया मुफ्त ऑपरेशन
– 70 मोतियाबिंद मरीजों का किया गया मुफ्त ऑपरेशन वीरपुर. बसंतपुर बुनियाद केंद्र में चल रहे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की अवधि को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब यह शिविर 11 मई तक संचालित किया जाएगा. केंद्र की संचालिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल से पूरे बिहार के सभी बुनियाद केंद्रों पर एक साथ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की शुरुआत की गई थी. इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच करना और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन करना है. अब तक बसंतपुर बुनियाद केंद्र में कुल 1056 लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जबकि 70 मोतियाबिंद मरीजों का सफलतापूर्वक मुफ्त ऑपरेशन भी किया गया है. पहले यह शिविर 06 मई तक चलने वाला था. लेकिन सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार इसकी अवधि बढ़ाकर 11 मई कर दी गई है. संचालिका प्रियंका कुमारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर सरकार की इस लाभकारी योजना का लाभ उठाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










