पूर्वी कोसी तटबंध पर किये गये अतिक्रमण हटाया गया, नाव निबंधन को लेकर नाविकों को दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
पूर्वी कोसी तटबंध पर किये गये अतिक्रमण हटाया गया, नाव निबंधन को लेकर नाविकों को दी गयी जानकारी

बकौर व बैरिया बाढ़ आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

बकौर व बैरिया बाढ़ आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण सुपौल. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को सदर अंचल क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के 72 किमी स्पर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. यह कार्रवाई आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस दौरान स्थानीय नाविकों को नाव के निबंधन संबंधी आवश्यक सूचना प्रदान की गई तथा उन्हें समय पर प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए जागरूक किया गया. इसके अतिरिक्त, बकौर एवं बैरिया मंच स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का निरीक्षण भी संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया. बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए इन स्थलों की अवस्थिति, सुविधाएं एवं आपातकालीन व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अमीन मौजूद थे. प्रशासन द्वारा यह कदम आगामी बाढ़ सीजन से पहले सुरक्षा और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन