शैक्षिक परिभ्रमण से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : एचएम

Updated:
विज्ञापन
शैक्षिक परिभ्रमण से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : एचएम

रवानगी के मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कई गणमान्य व अभिभावक मौजूद रहे

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र बुधवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये. बीइओ देश कुमार यादव, एचएम गुरुचरण पासवान एवं विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य केशव कुमार गुड्ड ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया. रवानगी के मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कई गणमान्य व अभिभावक मौजूद रहे. बच्चों के साथ गये एचएम ने बताया कि परिभ्रमण में कक्षा नौ से 10 में उत्तीर्ण होने वाले करीब 75 छात्रों को पॉलिटेक्निक कॉलेज मधुबनी ले गये. जहां इंजीनियरिंग एजुकेशन व लैब से जुडे संदर्भों से अवगत कराया गया. जिसके बाद सभी छात्रों ने मिथिला हाट में भ्रमण किया, तत्पश्चात सीमराही में भोजन के उपरांत सभी छात्र गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे. बताया कि शैक्षणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण व दर्शन से छात्रों का सर्वांगीण विकास हो परिभ्रमण का यही उद्देश्य है. परिभ्रमण में शिक्षक गौतम मनोहर, जयकृष्ण कुमार जय, दीपक कुमार, अभिजीत भारती, सपना कुमारी, रंजना कुमारी, सविता कुमारी, स्वाति कुमारी, लिपिक शशि कुमार भी साथ थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन