ट्रैक्टर पलटने से चालक और खलासी बाल-बाल बचे

ट्रैक्टर पलटने से चालक और खलासी बाल-बाल बचे
सरायगढ़ पूर्वी सुरक्षा गाइड बांध पर सरायगढ़ गांव के समीप सोमवार को ट्रैक्टर में लगा शौचालय टैंक पलटने से ट्रैक्टर चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में लगा शौचालय टैंक लेकर ट्रैक्टर चालक दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पिगो गांव वार्ड नंबर एक निवासी विजय राम और खलासी अमरेश मुखिया भपटियाही बाजार से सनपतहा गांव जा रहे थे. ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर सहित शौचालय टैंक पलट गई. जो पूर्वी सुरक्षा गाइड बांध के लगभग 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट कर चला गया. घटना में ट्रैक्टर चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. ट्रैक्टर सहित शौचालय टैंक को क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद 10 फीट नीचे गड्ढे से बाहर निकल गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










