डीपीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण, शिक्षक व बच्चों को कराया दायित्व का बोध

Updated at : 03 Aug 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

उन्होंने छात्रों से बच्चों से प्रश्न भी पूछे तथा उन प्रश्नों के उत्तर भी बच्चों को बताया

विज्ञापन

प्रतापगंज. पब्लिक उच्च विद्यालय प्रतापगंज का शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महताब रहमानी ने औचक निरीक्षण किया. डीपीओ श्री रहमानी ने स्मार्ट क्लास, आईसीटी क्लास सहित विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को कई ज्ञानवर्धक बातें बताई. उन्होंने छात्रों से बच्चों से प्रश्न भी पूछे तथा उन प्रश्नों के उत्तर भी बच्चों को बताया. कई बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उन लक्ष्यों को प्राप्त करने का तरीका बताया. उन्होंने शिक्षकों से मिलकर उन्हें भी अपना दायित्व निर्वहन करने की सलाह दी. डीपीओ के पढ़ाने व बच्चों को बेहतर ढंग से समझाने की बच्चों ने प्रशंसा की. डीपीओ श्री रहमानी द्वारा करियर गाइडेंस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक करना है. ताकि बच्चे कामयाबी हासिल कर सके. ऐसा प्रायः देखा जाता है कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों में जागरूकता अभाव होता है. उनको गाइड करने या बताने वाला कोई नहीं होता है. ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके सपने को पूरा किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन