मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 21 Feb 2026 6:19 PM

विज्ञापन

समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

– समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश निर्मली. निर्मली अनुमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस द्वारा संयुक्त क्षेत्रीय भ्रमण किया गया. इस दौरान यात्रा से संबंधित प्रस्तावित अनुमंडल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थल की भौतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं. इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित तीन राजस्व ग्रामों का भी क्षेत्रीय भ्रमण किया गया. इस दौरान गांवों की आधारभूत संरचना, सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया. इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सारा असरफ, अपर समाहर्ता, एसडीएम निर्मली धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, बीडीओ आरूषी शर्मा, सीओ विजय प्रताप सिंह सहित अन्य वरीय एवं स्थानीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है. जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन