आरपीएलआई प्रीमियम संग्रह में देशभर में चमका जिला, डाक कर्मियों का हुआ सम्मान
इस उल्लेखनीय उपलब्धि में सुपौल अनुमंडल का विशेष योगदान रहा
सुपौल. पूरे देश में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) प्रीमियम संग्रह के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई. भारतीय डाक विभाग द्वारा आरपीएलआई प्रीमियम संग्रह 02 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया गया. इस उल्लेखनीय उपलब्धि में सुपौल अनुमंडल का विशेष योगदान रहा. सुपौल अनुमंडल ने 10 लाख रुपये से अधिक प्रीमियम संग्रह कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक डीके धीरज की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी डाक कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए सहायक डाक अधीक्षक ने आम जनता के साथ-साथ सभी सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों से अपील की कि वे डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ डाक जीवन बीमा का लाभ अवश्य लें. उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा प्रदान करता है, जो आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी है. इस अवसर पर प्रधान डाकपाल बृजेश कुमार, सहायक डाकपाल मुकेश मिश्रा, भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय सचिव रौशन कुमार, प्रणव सिंह, नंद किशोर कुमार, मनोज रजक, शुभम कुमार, अनिल, आशीष, शैलेन्द्र एवं संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई. भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का आह्वान किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए