ePaper

रैली की सफलता को लेकर हुई जिला स्तरीय बैठक, भारी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी

Updated at : 22 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
रैली की सफलता को लेकर हुई जिला स्तरीय बैठक, भारी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी

अति पिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ को लेकर तीन मई को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान रैली का होगा आयोजन

विज्ञापन

अति पिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ को लेकर तीन मई को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान रैली का होगा आयोजन छातापुर. मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही योगाश्रम के समीप कर्पूरी सभागार में मंगलवार को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई. अतिपिछड़ा जगाओ तेजस्वी सरकार बनाओ रैली की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में नेता व कार्यकर्ताओं का भारी जुटान हुआ. प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी, लौकहा के विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व विधायक यदुवंश यादव, जिलाध्यक्ष संतोष सरदार के अलावे प्रदेश व जिला स्तरीय कई नेता भी शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी तीन मई को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में आयोजित रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करना है. इसके लिए दो को ही पहुंचें तो बेहतर होगा. पार्टी कार्यालय सहित कई जगहों पर शयन व भोजन इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. रैली में भारी संख्या में शामिल होने इसकी सफलता के लिए वे निमंत्रण देने आये हैं. कहा कि मंदिर-मस्जिद की बात कर समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों को देश और राज्य से सत्ता से उखाड़ फेंकना है. इसके लिए अतिपिछड़ा-पिछड़ा और बहुजन समाज को इसे चुनौती के रूप में लेना होगा. खासकर अतिपिछड़ी के लोगों को सबसे अधिक भूमिका निभाना है. कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी डॉ विपिन कुमार सिंह बडे़ संगठन कर्ता हैं और सभी वर्गों को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. लौकहा के विधायक श्री मंडल ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज के असली नेतृत्व कर्ता हैं. जबकि नीतीश कुमार अतिपिछड़ा के नकली नेता हैं. पार्टी संगठन पर अतिपिछड़ा का नहीं बल्कि केंद्र सरकार में मंत्री बने ललन सिंह व संजय झा ने कब्जा हो गया है. हम 90 प्रतिशत हैं जबकि 10 प्रतिशत वर्ग के लोग शासन कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियां विरोधियों को परेशान कर रहा है. भाजपा ऊंची जाति के लोगों को आगे कर शासन चला रही है. चट्टानी एकता के साथ भाजपा को गद्दी से हटाना है और तेजस्वी की सरकार बनानी है. कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर तीन प्रतिशत की आबादी वाले लोगों का कब्जा है. वोट हमारा राज तुम्हारा अब नहीं चलेगा. पूर्व विधायक यदुवंश यादव ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी यदि अतिपिछड़ा को जगाने का कार्य कर रहे हैं तो दिवंगत समाजवादी नेताओं के लिए अपमान का विषय है. जगाने की नहीं बल्कि सत्ताधारी लोगों द्वारा फैलाये गए भ्रमजाल को काटने की जरूरत है. मोदी-नीतीश के कुकृत्य की चर्चा लोगों के जुबान पर है. पटना जाने वाली जिस भी रूट की ट्रेन है, उसे खचाखच भरकर पटना जाना है. पूर्व प्रत्याशी सह रैली के जिला प्रभारी डॉ श्री सिंह ने कहा कि तीन मई को पटना चलने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है और गांव गांव में भ्रमण कर आमजनों को आमंत्रित किया जा रहा है. सुपौल जिले से रैली की सफलता में बड़ी भागीदारी होगी. कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा का वोट प्रतिशत बढ़ा है. आगामी चुनाव में और भी ज्यादा होने वाला है. लालू प्रसाद अतिपिछड़ा के आरक्षण का दायरा 12 से बढ़कर 25 प्रतिशत किया गया. पिछडे़ वर्गों, दलितों, शोषितों के सबसे बडे़ हिमायती रहे हैं. अतिपिछड़ा समाज को इस विषय पर मंथन करना होगा. बीजेपी आरक्षण चोर है, इस कथन पर कोई दोराय नहीं है. धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाकर असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है. राजद की बैठक में जुट रही भीड़ यह बता रही है कि आने वाला समय महागठबंधन का ही होगा. बैठक के दौरान डॉ सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथि एवं वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं का माला व शॉल से स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष श्री सरदार, रामनाथ मंडल, सत्यनारायण मंडल, अकिल अहमद, उदित नारायण यादव, रामप्रकाश मंडल, जहूर आलम, कारी प्रसाद यादव, भूवन नीजपुरिया, रामसुंदर मुखिया, नागेश्वर मंगरदैता, विद्या सागर, राजेश कुमार यादव, राजेश मंडल, प्रभाष कुमार, रामनारायण मांझी ने भी अपने संबोधन में रैली की सफलता पर विचार व्यक्त किया. बैठक में उदित नारायण यादव, संतराम, पप्पू चौधरी, मदन पासवान, प्रमोद कुमार यादव, श्याम यादव, कमलेश्वरी पासवान, मो हसन अंसारी, धीरेंद्र यादव, सुधीर यादव, देवनारायण मुखिया, राजकुमार ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कैलाश मुखिया, जोगिंदर सिंह, बलराम कुमार सुमन, प्रदीप सिंह, परमानंद मंडल, वकील यादव, राजू पासवान, भूषण पासवान, अनमोल सिंह, जिब्रान आलम, बिंदेश्वरी सिंह, सुमन सिंह, कुलदीप राय, अरविंद मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन