ePaper

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में जुटे श्रद्धालु, विश्व कल्याण और शांति की कामना

Updated at : 05 Jun 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में जुटे श्रद्धालु, विश्व कल्याण और शांति की कामना

गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर पिपरा में भव्य प्रभात फेरी एवं राष्ट्र जागरण यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन

– गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर पिपरा में भव्य प्रभात फेरी एवं राष्ट्र जागरण यज्ञ का आयोजन पिपरा. गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गुरुवार की सुबह पिपरा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा की ओर से भव्य प्रभात फेरी एवं पांच कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. प्रभात फेरी स्थानीय बाजार के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई गांधी क्लब परिसर पहुंची, जहां भावनात्मक वातावरण में राष्ट्र कल्याण और जनजागरण हेतु गायत्री यज्ञ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह महायज्ञ मानव मात्र एवं समस्त प्राणी जगत के कल्याण, आध्यात्मिक जागरण और वैश्विक संकटों की शांति के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. यज्ञ कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर समृद्धि, शांति और सद्भाव की प्रार्थना की. गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाराज भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. उनके अवतरण दिवस को ही गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड अध्यक्ष उदय चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रमुख श्रमदाताओं एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बद्री नारायण गुप्ता, भोला चौधरी, सुशील चौधरी, शत्रुघ्न रत्न, मुकुंद चौधरी, किरण जायसवाल, रामविलास शाह, सरिता कुमारी, वीरेंद्र कारक, रीता कुमारी, कामेश्वर चौधरी, चंद्रशेखर मुखिया, संध्या देवी, लक्ष्मी नारायण पौद्दार, सुलेखा देवी, अहिल्या देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन