बैठक में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बनायी गयी रणनीति

गौ हत्या करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी
वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई, जहां राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आए वक्ताओं ने गौ रक्षा और गौ हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. कहा कि भारत में जब गौ रक्षा कानून बनेगा तो गौ तस्करी और गौ हत्या पर लगाम लगेगा. गौ हत्या करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में पांच हजार अनुमंडल है. प्रत्येक अनुमंडल के लोग आगे बढ़कर पत्रक लोगों के बीच बाटेंगे. ताकि प्रथम चरण में प्रत्येक अनुमंडल कार्यालय में 27 अप्रैल 2026 को अनुमंडल अनुमंडल पदाधिकारी क़ो यह पत्रक दिया जाए सके. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिन्दू धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि भारत के हिंदुओं की धरती पर जब गौ हत्या हो रहा हो तो ये हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है. वर्ष 1966 में ज़ब देश के साधु संत और जनसंघ जैसे संगठन ने देश व्यापी स्तर पर गो हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने से इंकार कर दिया था. इसलिए हम संकल्प लें कि आज के बाद हम चैन की नींद तब लें जब तक भारत में गौ रक्षा का क़ानून ना बन जाए. 27 अप्रैल 2026 क़ो इसी राम जानकी मंदिर परिसर से 1000 की संख्या में कीर्तन मंडली बनकर वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपना है. कहा कि तीन महीने तक केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनुकूल परिणाम नहीं मिलने पर जुलाई 2026 में प्रत्येक जिले के मुख्यालय पर संत एवं गौ भक्तो के द्वारा जिलाधिकारी क़ो प्रार्थना पत्र सौपेंगे. उन्होंने बताया कि हमारा आंदोलन देशव्यापी और चरणबद्ध होगा. परिणाम नहीं निकलने पर 27 फरवरी 2027 क़ो देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर साधु संत कीर्तन भजन करते हुए नियमित पत्र लेखन के माध्यम से प्रधानमंत्री क़ो आह्वान करेंगे. जो 15 अगस्त 2027 तक चलेगा. फिर भी परिणाम नहीं मिला तो 16 अगस्त से गौभक्त आमरण अनशन पर बैठेंगे. बैठक में कमल सिंह, गुड्डू जैन, गुड्डू सिंह, चंचल सिंह, राजा अग्रवाल, सागर कुमार, रीमा दास, कौशल्या देवी, अभय सिंह, विनोद ठाकुर, विनय सिंह, संजीत सिन्हा, सुरेन्द्र मेहता, कौशिकी पाण्डेय, बेचन पासवान, किशोर भगत, संजय मांझी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




