Supaul हृदयनगर पंचायत के वार्ड नंबर 03 में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 Apr 2026 1:57 PM
विज्ञापन
वीरपुर थानाक्षेत्र के हृदयनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 में विवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट Supaul News :
वीरपुर थानाक्षेत्र के हृदयनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 में विवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है. जहां मृतक महिला के परिजनों ने मौत को लेकर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है. मृत महिला की पहचान 31 वर्षीय बुच्ची देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद घर के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए हैं. मृत महिला के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वीरपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि लगभग पांच वर्ष पहले मृतिका बच्ची देवी की शादी हृदयनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 निवासी विष्णुदेव खड़का के पुत्र सुजीत कुमार खड़का से हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पांच साल से बच्ची को कोई संतान नहीं है और बच्ची के पति सुजीत कुमार खड़का का अपने भाई अमित कुमार खड़का की पत्नी यानी अपनी सगी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी . मंगलवार को बच्ची देवी के मौत की खबर सुजीत के आसपास के लोगों ने बच्ची के मायके में दी है. मायके वालों को सूचना मिलने के बाद सभी हृदयनगर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई में जुट गए है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










