ePaper

तीन दिनों से लापता युवक का मिला शव, परिजनों में कोहराम

Updated at : 04 Sep 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

आरोपी संजय राम और मृतक जय कृष्ण राम के पत्नी रीना देवी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

विज्ञापन

करजाईन. थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिराहा पंचायत के वार्ड नंबर 08 से गुजरने वाली गम्हरिया उप शाखा नहर में एक 30 वर्षीय युवक का शव बुधवार की अहले सुबह मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर करजाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी. बाद में किसी ने मृतक के परिजन को भी इस बात की जानकारी दी. परिजन स्थल पर पहुंच शव के पहचान के लिए आये. शव की पहचान झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी जामुन राम के पुत्र जयकृष्ण राम के रूप में की गयी. करजाईन थाना के सूचना पर पहुंची भपटियाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी अनुसार जयकृष्ण राम सोमवार को ही अपने घर से काम करने निकला था लेकिन वापस घर नही लौटा था. जिसकी सूचना परिजनों द्वारा भपटियाही थाना को दी गई थी. शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक की मां ने दो दिन पहले ही पड़ोसी पर लगाया था अपहरण का आरोप

– पड़ोसी व मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

फोटो- 23

कैप्सन – बरामद शव के साथ ग्रामीण

सरायगढ़

थाना क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड 14 निवासी जामुन राम के 35 वर्षीय पुत्र जय कृष्ण राम विगत 02 सितंबर 2024 को अपने घर से सिमराही बाजार जाने के क्रम में वह लापता हो गया था. जिसको लेकर मृतक की मां अमेरिका देवी ने भपटियाही थाना में आवेदन देकर गांव के ही पड़ोसी संजय राम पर अपहरण करने का आरोप लगाया था. भपटियाही थाना पुलिस ने संजय राम के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी. लेकिन बुधवार की सुबह में लापता युवक का शव करजाइन थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया. इसके बाद इसकी सूचना भपटियाही थाना पुलिस को दी गई. भपटियाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से शव की पहचान कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उपशाखा नहर हरिराहा से लाश को बाहर निकालने के बाद मृतक के दोनों हाथ बंधा हुआ था और शरीर पर जख्म का निशान भी था. लाश देखने से प्रथम दृष्टया लगता था कि इसकी हत्या कर लाश को उप शाखा नहर में फेंक दिया गया था. इधर घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग सहित अन्य प्रकार की चर्चाएं हो रही है. जिसके कारण हत्या करने की आशंका जाहिर की जा रही है. इधर मृतक की मां अमेरिका देवी ने बताया कि उनका पुत्र लकड़ी काटने का काम करता था. मृतक को एक लड़का और दो लड़की है. जिसमे12 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी, 10 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी एवं 08 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मृतक के मां के आवेदन के आलोक में उनके पड़ोसी संजय राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए भपटियाही थाना केस संख्या 215/ 24 दर्ज किया है. वहीं घटना को लेकर आरोपी संजय राम और मृतक जय कृष्ण राम के पत्नी रीना देवी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन