12 वर्षीय बालक का कुनौली अस्पताल में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 11:47 PM
परिजनों में कोहराम, दोपहर में दो युवक बालक को मोटरसाइकिल पर बैठा कर कोसी नदी की ओर ले गये थे
कुनौली. सीमा क्षेत्र के कुनौली वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को एक 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतक का शव कुनौली अस्पताल से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पहचान कुनौली पश्चिम कामत टोला वार्ड नंबर 11 निवासी स्व संजय कामत के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गयी. मृतक की मां कोशिला देवी ने बताया कि वह खेत में गेहूं काट रही थी. उसे सूचना दी गयी कि उसके पुत्र का शव कुनौली अस्पताल में पड़ा हुआ है. जब पहुंची तो वह अपने जिगर के टूकड़े को देखकर बेहोश हो गयी. होश आने पर बताया कि उसके पति की मौत पहले हो चुकी है. बेटे के सहारे वह जिंदगी जी रही है. लेकिन अब वह किसके सहारे जीएंगी. घटना को लेकर कई तरह की चर्चांए हो रही है. मृतक के दादा शत्रुघ्न कामत ने बताया कि उसके पोते को गांव के ही दो युवक सोमवार की दोपहर मोटरसाइकिल पर बैठाकर हरिपुर के पास कोसी नदी की ओर ले गया था, जिसका शव सोमवार की शाम अस्पताल में मिला. इस बाबत कुनौली थाना अध्यक्ष दयानंद महतो ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










