81 हजार से अधिक पेंशनधारियों पर संकट
Author Rajeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

01 मई से लगेगा जीवन प्रमाणीकरण शिविर
विज्ञापन
– 01 मई से लगेगा जीवन प्रमाणीकरण शिविर, नहीं कराया तो रुकेगी पेंशन
सुपौल. जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए अहम सूचना जारी की गई है. जिला प्रशासन के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं निःशक्तजन पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जिले में कुल 3,06,151 लाभुक हैं. इनमें से 2,24,312 लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है, जबकि अभी भी 81,829 लाभुक ऐसे हैं जिन्होंने यह अनिवार्य प्रक्रिया पूरी नहीं की है.
01 मई से पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर
जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे 01 मई 2026 से शुरू होने वाले पंचायत स्तर के जीवन-प्रमाणीकरण शिविरों में पहुंचकर अपना प्रमाणीकरण अवश्य कराएं. यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों द्वारा जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया जाएगा, उनकी पेंशन राशि का भुगतान रोक दिया जाएगा. जीवन प्रमाणीकरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए लाभुक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0673-6473-224005 पर संपर्क कर सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










