अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 6:10 PM

विज्ञापन

एसएसबी कैंप आसनपुर कुपहा गांव के समीप रात के करीब 09 बजे एक बाइक पर सवार अज्ञात तीन अपराधियों ने इन लोगों को रुकने का इशारा किया

विज्ञापन

सरायगढ़. किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर एसएसबी कैंप आसानपुर कुपहा गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सरायगढ़ पंचायत के झाझा वार्ड नंबर 07 निवासी स्व रामाकांत मंडल के 28 वर्षीय पुत्र टाइल्स मार्बल्स मिस्त्री सूरज मंडल को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल सूरज मंडल अपने पड़ोस के दुर्गानंद कुमार मंडल और विजय कुमार मंडल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निर्मली से टाइल्स लगाकर अपने घर लौट रहा था. विजय मंडल बाइक चला रहा था. जबकि दुर्गानंद मंडल और सूरज मंडल बाइक पर पीछे बैठा हुआ था. एसएसबी कैंप आसनपुर कुपहा गांव के समीप रात के करीब 09 बजे एक बाइक पर सवार अज्ञात तीन अपराधियों ने इन लोगों को रुकने का इशारा किया. लेकिन यह तीनों व्यक्ति बाइक नहीं रोका. जिसके कारण अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली चला दिया. जिसमें बाइक पर सबसे पीछे बैठे सूरज मंडल को दाएं पैर में गोली लग गया. घायल सूरज मंडल को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ शहनवाज आलम ने घायल सूरज मंडल का इलाज किया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल सुपौल में डॉक्टर ने इलाज के बाद घायल सूरज मंडल को उनके घर भेज दिया. डॉक्टर ने बताया कि घायल सूरज मंडल खतरा से बाहर है. घटना की सूचना पर भपटियाही और किशनपुर थाना पुलिस सीएचसी पहुंचकर घायल सूरज मंडल और उसके साथियों से पूछताछ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन