बैरिया पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, प्रभारी मंत्री ने सुनी शिकायतें

सहयोग शिविर में शिकायत सुनते प्रभारी मंत्री
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया तथा वहां संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.
सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:
सुपौल: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बैरिया पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे.
शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया तथा वहां संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.
इस मौके पर जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू, अंचलाधिकारी आनंद कुमार, राजस्व अधिकारी संदीप कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि शिविर में सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें अधिकांश आवेदन जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना एवं अन्य जन समस्याओं से जुड़े हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
वहीं जिलाधिकारी सावन कुमार ने भरोसा दिलाया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें.
शिविर के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया तथा लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्रुति कुमारी
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










