ePaper

कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक की बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार

Updated at : 26 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक की बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार

अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड व जिला स्तरीय कार्यकारिणी का किया गया गठन

विज्ञापन

– अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड व जिला स्तरीय कार्यकारिणी का किया गया गठन सुपौल. जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अबुल कैश की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य रूप से कॉर्डिनेटर शमी अहमद खां उपस्थित रहे. जिलाध्यक्ष श्री कैश ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अलगाववादी प्रवृति को बढ़ावा देकर समाज में नफरत का वातावरण तैयार कर रही है. जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. कॉर्डिनेटर श्री अहमद खां ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी देश की आवश्यकता है. कांग्रेस जब तक पूर्ण मजबूत नहीं होगी, तब तक समाज में फिरकापरस्ती ताकतें नफरत और दहशत का माहौल पैदा करती रहेगी. इन सब को रोकना कांग्रेस की प्राथमिकता थी और रहेगी. बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने वर्तमान परिस्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय का कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया और आशा व्यक्त किया कि आप जितने मजबूत और सशक्त होंगे, कांग्रेस संगठन उतनी ही मजबूत और सुदृढ़ होगा. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड अध्यक्षों की सूची एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी की सूची प्रस्तुत की गयी. जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी और कॉर्डिनेटर द्वारा विधिवत उनलोगों के बीच नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. बैठक में मिन्नत रहमानी, नरेश कुमार मिश्र, कैलाश कुमार यादव, मो मुरशशीन, मो एबादुर रहमान, मो नजरे आलम, मो मिकाइल, अजय यादव, शाह आलम, मो शमशेर आलम, मो मजहरूल हक, मो जईम, मो सब्बीर आलम, मो उसमान, जमील अनवर टुन्ना, मो फिदा हुसैन, मो उसमान आजाद, माबिया, सैफ आलम, रिर्फ्जुर रहमान, मो जाबीर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन