राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई
सुपौल. जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई. राजीव गांधी को संचार क्रांति के जनक, पंचायती राज व्यवस्था के सशक्त पक्षधर और आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाला महानायक बताया. पूर्व जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव ने कहा कि राजीव गांधी के दिखाए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्व मानचित्र पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर सकता है. उन्होंने युवाओं को तकनीकी और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की दिशा में राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच को अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयप्रकाश चौधरी ने राजीव गांधी को ना भूतो, ना भविष्यति बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा. इस अवसर पर अभय तिवारी, संजीव यादव, पंकज मिश्र, प्रेमनाथ झा, श्याम भगत, उपेंद्र तांत्रिक, बदरुद्दीन, रामचंद्र सिंह, शिवनंदन यादव, रमेश रजक, बीरेंद्र पासवान, सोनेलाल साह, उपेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










