ePaper

संगठन की मजबूती को ले जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

Updated at : 24 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती को ले जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

जिलाध्यक्ष प्रो सूर्यनारायण मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक

विज्ञापन

– जिलाध्यक्ष प्रो सूर्यनारायण मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक सुपौल. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो सूर्यनारायण मेहता की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत बनाने व कमेटी विस्तार को लेकर की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रो मेहता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है. जिसकी सूची तैयार कर प्रदेश कमेटी को सौंपा जायेगा. प्रखंड कमेटियों को भी नये सिरे से सशक्त और क्रियाशील बनाया जायेगा. प्रखंड स्तर पर मंडल अध्यक्ष एवं कमेटी का गठन किया जायेगा. प्रखंड में प्रत्येक बूथ पर एक बूथ स्तरीय अभिकर्ता की नियुक्ति किया जाना है. इसे प्रदेश की आगामी बैठक तक समर्पित करना है. बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपना-अपना सुझाव रखा. कहा कि संगठन को मजबूत प्रदान करने की आवश्यकता है. सभी प्रखंडों में बैठक 28 अप्रैल से पूर्व आयोजित किया जाय. जिसमें जिला के एक प्रभारी नियुक्त किया जाना है. पर्यवेक्षक निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व प्रखंड में उपस्थित होकर बैठक की सफलता सुनिश्चित करेंगे. जिसको लेकर 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सभी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक निर्धारित की गयी है. जिसमें एक-एक पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर जितेश मिश्रा, प्रभारी ज्योति खन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष राजनारायण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल यादव, अनोखा सिंह, सूर्य नारायण यादव, जय प्रकाश चौधरी, मिन्नत रहमानी, जितेंद्र झा, संजीव सिंह, अभय तिवारी, नरेश कुमार मिश्र, शमशेर आलम, संजीव कुमार यादव, सुभाष प्रसाद सिंह, अबुल कैश, मो उसमान, शिवनंदन यादव, मो जमील अनवर, मनोज प्रसाद, मो सब्बीर, महेश यादव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन