सीओ ने बीडीओ को नहीं दिया प्रभार, अंचल कार्यालय प्रभावित

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 03 Feb 2026 7:19 PM

विज्ञापन

सोमवार से जारी हड़ताल का असर मंगलवार को भी साफ तौर पर देखने को मिला

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. अंचलाधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद अंचल कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. जमीन से जुड़े कार्यों जैसे दाखिल-खारिज, जाति, निवास आय प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व मामलों के लिए अंचल कार्यालय पहुंच रहे लोग वापस लौटने को मजबूर हैं. सोमवार से जारी हड़ताल का असर मंगलवार को भी साफ तौर पर देखने को मिला. हड़ताल के दृष्टिगत डीएम ने सोमवार को जिले के सभी सीओ और आरओ को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से आमजन के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होंगे. ऐसे में कार्यहित में सभी अंचलों का प्रभार संबंधित बीडीओ को सौंपा जाए. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि हड़ताल पर जाने से पूर्व सभी सीओ और आरओ अपना संपूर्ण प्रभार, डोंगल, वाहन और सरकारी मोबाइल संबंधित बीडीओ को सौंपेंगे. सीओ कार्यालय पूरी तरह खाली मिला. कार्यालय में केवल एक परिचारी उपेंद्र कुमार यादव मौजूद थे. परिचारी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कार्यालय में प्रधान लिपिक कार्य से जिला गए हुए हैं. जबकि लिपिक एहसान बीमार होने के कारण अवकाश पर हैं. वर्तमान में कार्यालय में केवल वह स्वयं और दूसरे परिचारी मोजीलाल मेहता ही मौजूद हैं. मामले को लेकर जब बीडीओ अभिनव भारती से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तक उन्हें अंचल से किसी भी प्रकार का प्रभार या सामान डोंगल आदि नहीं सौंपा गया है. न कोई अभिलेख और न ही कोई औपचारिक प्रभार उन्हें प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन