ePaper

मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 19 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम में 350 से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया

विज्ञापन

कुनौली. डगमारा पंचायत स्थित नत्थू कोशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रखंड समन्वयन इकाई जीविका निर्मली के नेतृत्व में संबंधित विभाग के निर्देशानुसार संपन्न हुआ. कार्यक्रम में 350 से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम के दौरान बीपीएम जीविका ध्रुव प्रसाद ने बताया कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना है. एरिया कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं. जिला से आए जीविका पदाधिकारी राधेश्याम ने कहा कि आज की महिलाएं केवल रसोई तक सीमित नहीं हैं, वे गांव और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं. मौके पर मौजूद महिलाओं ने सामूहिक रूप से अपने गांव व समाज की समस्याएं रखी. ताकि आगे और विकास किया जा सके. इस अवसर पर चंद्रशेखर, सीएफ ज्योति कुमारी, अमरेश कुमार, शैलेन्द्र मोहन झा, विनोद कुमार, राजेश कुमार, दामोदर मंडल, गायत्री देवी, संतोषी कुमारी, राखी देवी, सोनी झा, शीला कुमारी, रूबी कुमारी, धीरज कुमार, अनिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन