पुलिस- पब्लिक भिड़ंत मामले में 31 नामजद व 100 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 7:16 PM

विज्ञापन

एक महिला सहित आठ गिरफ्तार

विज्ञापन

– एक महिला सहित आठ गिरफ्तार त्रिवेणीगंज. पुलिस-पब्लिक के साथ हुई भिड़ंत व पत्थरबाजी मामले में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार के आवेदन पर 31 नामजद व एक सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. घटना को लेकर पुलिस ने एक महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कहा कि इस घटना में जितने भी लोग संलिप्त है. वैसे लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से की जा रही है. घटना के बाद कई थाने की पुलिस त्रिवेणीगंज पहुंची थी. जो रात तक थाने में जमे रहे. स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार घटना के हरेक गतिविधि पर नजर रख रहे थे. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रात भर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. जिससे आरोपियों में भय का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन