बाइक सवार ने सिटी रिक्शा में मारी ठोकर, चार जख्मी, दो रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति आशुतोष और अजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर उत्तर पंचायत में सोमवार को कब्रगाह के समीप बाइक और सिटी रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति आशुतोष और अजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया. की है. घटना में घायलों की पहचान भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 07 निवासी आशुतोष लाल दास (20), अजीत भगत (30) वार्ड नंबर 05, अली हसन (55) वार्ड नंबर 04 तथा महादेव भिंडवार (50) वार्ड नंबर 04 के रूप में की गई. जबकि सिटी रिक्शा चालक इस घटना में बाल बाल बचे. सभी घायल रहने वाला है. घटना के संबंध में पीड़ित अली हसन ने बताया कि बाजार से बोरिंग पाइप खरीद कर वापस सिटी रिक्शा से अपने घर जा रहा था. कब्रगाह के समीप तेज गति से आ रहे बाइक ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सहित रिक्शा पर सवार सभी लोग फेंका गए. टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों कि मदद से सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया. जहां उपस्थित डा ललित ने बाइक चालक आशुतोष व सिटी रिक्शा सवार अजीत को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन