मद्य निषेध थाना के समीप बैंक के रात्रि प्रहरी की अपराधियों ने लूटी बाइक व मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी
सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के सुपौल-सिंहेश्वर मार्ग में मद्य निषेध थाना के समीप शनिवार की शाम एक बैंक के रात्रि प्रहरी का अपराधियों ने बाइक लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी. पीड़ित रात्रि प्रहरी हरदी निवासी उमेश कुमार तांती ने बताया कि वह चौठचंद पर्व में शामिल होने गांव गया था. जहां से वह लौट रहा था. लौटने के क्रम में मद्य निषेध थाना के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया. जैसे वह बाइक रुका, बाइक सवार अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं एक अपराधी हथियार सटा कर मोबाइल और नकद रुपये निकालने को कहा. उसके पास जो नगद व मोबाइल था, वह उसे दे दिया. इसके बाद अपराधियों ने उसकी बाइक लेकर करिहो स्थित पटेल चौक होते उत्तर की दिशा में फरार हो गये. बताया कि रात में ही वह थाना पहुंच कर बाइक व मोबाइल बरामदगी के साथ ही अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि बाइक लूट की घटना की सूचना मिलने पर स्थल का जायजा लिया गया. अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




