सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, उपयोग करने पर होगी कार्रवाई

Published at :31 Jan 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, उपयोग करने पर होगी कार्रवाई

एसडीएम ने सभी सदस्यों को सरकार द्वारा सरस्वती पूजा मनाये जाने के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी

विज्ञापन

– अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक सुपौल. सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में एसडीएम इंद्रवीर कुमार व एसडीपीओ आलोक कुमार की उपस्थिति में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीएम ने सभी सदस्यों को सरकार द्वारा सरस्वती पूजा मनाया जाने के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मुख्य रूप से बताया गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और कोई भी पूजा समिति यदि डीजे का उपयोग करती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जबरन चंदा वसूली की कोई घटना यदि प्रकाश में आती है तो जबरन चंदा वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही विसर्जन जुलूस पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से मार्ग का सत्यापन करते हुए जुलूस के मार्ग पर नजर रखी जाएगी. शांति समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि सुपौल में शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मनाया जाने का इतिहास रहा है और इस बार भी शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मना लिया जाएगा. शांति समिति के सदस्यों द्वारा अनुरोध किया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस की गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता होगी ताकि किसी भी तरह से सामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके. एसडीपीओ ने सभी सदस्यों को जानकारी दी गई की आवश्यकता अनुसार सभी जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. विभिन्न जगहों को चिह्नित किया जा चुका है एवं किसी भी तरह से असामाजिक तत्व पर निगरानी रखी जाएगी तथा विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक स्वाद कायम रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन