आपसी भाईचारे, त्याग व सामाजिक सौहार्द का पर्व बकरीद, मिलजुल कर मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
आपसी भाईचारे, त्याग व सामाजिक सौहार्द का पर्व बकरीद, मिलजुल कर मनाने की अपील

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी 12 पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया

विज्ञापन

सरायगढ़. ईद-उल-अजहा ( बकरीद) पर्व को लेकर सोमवार को भपटियाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ धीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी 12 पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में सीओ धीरज कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है. पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके. भपटियाही थाना के एसआई शौर्य दिगयाशु ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी. बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. बैठक के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती बढ़ाने, कुर्बानी के बाद स्वच्छता बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. इस मौके पर एसआई रंजीत कुमार सिंह, एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया विजय कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, मनोज यादव, सुभाष कुमार यादव, सुखदेव पंडित, राजेंद्र साह, उमेश यादव, मो सुभान, मो इफ्तेखार अहमद, मो सलीम, विजयमंगरदेता, लाल बहादुर मेहता, राज नारायण गुप्ता, ओमप्रकाश पंडित, नारायण रजक, शिवराम यादव, मो अलाउद्दीन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन