आग से बचाव को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

रैली में स्थानीय स्कूल और कोचिंग सेंटर के बच्चों के साथ साथ वीरपुर अग्निशामक विभाग के कर्मी और पदाधिकारी शामिल रहे
वीरपुर. अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वीरपुर अग्निशामक विभाग की ओर से एक रैली निकाली गई. रैली में स्थानीय स्कूल और कोचिंग सेंटर के बच्चों के साथ साथ वीरपुर अग्निशामक विभाग के कर्मी और पदाधिकारी शामिल रहे. जागरूकता अभियान के तहत आग से बचाव और आग लगने पर किए जाने वाले उपायों की जानकारी स्लोगन के माध्यम से दी गई. ताकि आने वाले अगलगी के समय लोग अपने घरों, खेत और खलिहानों को आग से बचाव कर सके. जागरूकता रैली अग्निशामक कार्यालय वीरपुर कोसी कॉलोनी से निकलकर कोसी क्लब, कोसी हाईस्कूल के रास्ते गोल चौक तक पहुंची. अग्निशामक के पदाधिकारी ददन कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले समय में पछुआ हवा से अगलगी का प्रकोप बढ़ेगा. इसलिए लोगों के बीच जागरूकता को लेकर यह अभियान चलाया गया. जिसमें स्थानीय स्कूल के बच्चे और फायर स्टेशन के सभी पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










